Orange hindi lohardaga live

मन की बात का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

By Team Lohardaga live

political
मां की बात कार्यक्रम का श्रवण करते लोग

लोहरदगा। भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड का विभिन्न बूथों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। उन्होंने कहा कि मन की बात देश को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच है। कार्यक्रम संयोजक अशोक कांस्यकर ने बूथ संख्या 283 पर कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, अयोध्या में राम मंदिर में धर्म-ध्वजा फहराने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, युवाओं की उपलब्धियों तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।

कार्यक्रम के बाद विजय खत्री ने कहा कि मन की बात प्रेरणादायक कार्यक्रम है और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।