मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा। नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें संस्करण को आज भाक्सों गुड़ गुड़ टोली, बूथ संख्या 243 में एसटी मोर्चा अध्यक्ष अमित लोहरा के नेतृत्व में सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस तथा अमर भगत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा देश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र मजबूत बनाओ का संकल्प-पत्र पढ़कर शपथ ली।
जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश की विविध संस्कृतियों, आत्मनिर्भरता के मार्गों तथा विभूतियों के इतिहास से देशवासियों को अवगत कराते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करता है।
पशुपति नाथ पारस ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, पौधारोपण और स्वच्छता जैसे अभियानों को प्रधानमंत्री द्वारा प्रोत्साहन मिलने से ये राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुके हैं। यह कार्यक्रम भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।
अमित लोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कई बार झारखंड की धरती और यहाँ के वीरों का उल्लेख किया है। आज भी उन्होंने झारखंड के महान क्रांतिकारी आबा बिरसा मुंडा तथा आदिवासी समाज के गौरव कामरम भीम का जिक्र किया। यह हमारे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है और देश को उनके अदम्य साहस से परिचित कराता है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मनीर उरांव, पशुपति नाथ पारस, अमित लोहरा, अमर भगत, विनोद लोहरा, विजेन्द्र उरांव, रेखा देवी, अर्चना कुमारी, गायत्री देवी, सुलेखा कुमारी, निशा कुमारी, रोहन उरांव, अशोक उरांव, प्रिंस उरांव, पंचू उरांव, उमेश उरांव, राजमोहन लोहरा, आदित्य उरांव, साहुल उरांव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
