Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में आरसेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन, 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र व स्पॉन वितरण

By Team Lohardaga live

General
निदेशक के साथ उपस्थित प्रशिक्षणार्थी

लोहरदगा। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक नितिन किशोर एवं आरसेटी निदेशक सुरेश भगत द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर नितिन किशोर ने कहा कि मशरूम के व्यंजन आज काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और इसकी बढ़ती मांग किसानों के लिए आय का अच्छा साधन बन सकती है। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए बैंकों द्वारा ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति नजदीकी बैंक शाखा या आरसेटी में आवेदन कर सकते हैं।

आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि मशरूम की खेती कम पूंजी और कम स्थान में भी की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम एवं मिल्की मशरूम के उत्पादन की सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे किसान मौसम के अनुसार उत्पादन कर लाभ कमा सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र के साथ मशरूम बीज (स्पॉन) भी प्रदान किया गया, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षण श्री मनोहर कुमार प्रभाकर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य राजीव कुमार एवं दीपक कुमार भी उपस्थित थे।