Orange hindi lohardaga live

भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के निधन पर शोक सभा आयोजित

By Team Lohardaga live

political
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाई

बख्शीडीपा स्थित जिला कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

शीर्षक

लोहरदगा। जिला स्थापना के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला के प्रथम अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के आकस्मिक निधन पर बख्शीडीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद, राकेश प्रसाद, उमेश कास्यकार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

शोक सभा को संबोधित करते हुए तत्कालीन जिला महामंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद ने ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के कार्यकाल को स्मरण करते हुए कहा कि ठाकुर साहब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। उनके लिए अमीर-गरीब, नेता-कार्यकर्ता सभी समान थे। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए हर प्रकार के त्याग किए, जिससे कार्यकर्ताओं को आज भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में तानाशाही विचारधारा के खिलाफ गरीबों की लड़ाई लड़ी।

जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव ने कांग्रेस द्वारा बुने गए जाल से बाहर निकलकर गरीबों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वे एक संघर्षशील योद्धा थे, जिन्होंने उग्रवाद प्रभावित सुदूर क्षेत्रों में लोगों को संघर्ष करना सिखाया।

पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि बालमुकुंद शाहदेव कुशल और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। वे आम लोगों के सच्चे नेता थे। यदि वे चाहते तो तत्कालीन सत्ताधारी व्यवस्था से सुविधाएं प्राप्त कर सकते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी और परिवार से ऊपर उठकर राजनीतिक पीढ़ियों को तैयार किया। ऐसे व्यक्तित्व से हमें सीख लेनी चाहिए।

अध्यक्षीय कार्यकाल के तत्कालीन कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विकट परिस्थितियों में बड़ी ताकतों से संघर्ष करना उन्होंने ठाकुर साहब से ही सीखा। शोक सभा को मदन मोहन पाठक और उमेश कास्यकार ने भी संबोधित करते हुए अपने संघर्षों की स्मृतियां साझा कीं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नवीन कुमार टिंकू, अनिल उरांव, अजय कुमार पंकज, पशुपति नाथ पारस, अजातशत्रु, मिथुन तमेड़ा, जगनंदन पौराणिक, सुरेश बैठा, कलावती देवी, कृष्णा मोदी, पवन तिग्गा, बाल्मीकि कुमार, अमरेश भारती, अशोक चंद्र घोष, विश्वजीत भारती, लाल निरंजन शाहदेव, ओम गुप्ता, नवीन कुमार साहू, नवल कुमार साहू, बबलू जायसवाल, सरजू कुमार साहू, शंकर प्रजापति, रौशन साहू सहित कई अन्य कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।