Orange hindi lohardaga live

जन्मदिन पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को दी गई बधाई

By Teem Lohardaga live

General
जन्मदिन की बधाई देते ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी

लोहरदगा। थाना रोड स्थित साहू सदन में रविवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा–गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और केक खिलाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

पदाधिकारियों ने शुभकामना देते हुए कहा कि धीरज प्रसाद साहू दीर्घायु हों और सदैव इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि साहू परिवार ने हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए सेवाभाव से कार्य किया है और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद यूँ ही बरकरार रहे।

धीरज प्रसाद साहू ने सभी शुभेच्छुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता और अपने सहयोगियों की सेवा करते रहें।

इस मौके पर ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सहसचिव तारीक खान, मोहम्मद अमानुल्लाह, मोहम्मद बबलू, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद राजू, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक साहू, कृष्णा महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।