Orange hindi lohardaga live

कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि मानती है : सांसद सुखदेव भगत

By Team Lohardaga live

political
सांसद सुखदेव भगत

भाजपा संगठन पर सवाल, नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को दी संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की सलाह

लोहरदगा। बिहार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मूल्यों को कितनी अहमियत देती है। कांग्रेस में जिला अध्यक्ष जैसे पदों के चयन में भी रायशुमारी और परामर्श की परंपरा है।

सांसद भगत ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा में संगठन और सरकार दोनों में निर्णय कुछ गिने-चुने लोगों तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में दो व्यक्ति जो कहते हैं, वही अंतिम माना जाता है और वहां लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं किया जाता। उन्होंने इसे ‘पिक एंड चूज’ की राजनीति करार दिया।

सांसद ने आगे कहा कि यह अलग बात है कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार से हैं, इसके लिए उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही सलाह भी दी कि वे संविधान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें और उनका पालन करें, न कि उनकी अवहेलना करें।