राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
By Team orange hindi

आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को किया याद

लोहरदगा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा सह विचारगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, विचारों और देश के विकास में योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। विज्ञान एवं तकनीक, कंप्यूटर, दूरसंचार और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके योगदान को याद किया गया। नेताओं ने कहा कि युवा शक्ति को देश के विकास से जोड़ने पर उनका विशेष जोर था।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि राजीव गांधी की आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील भारत की सोच आज भी प्रासंगिक है। उनकी दूरदर्शी नीतियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दुबे, प्रदीप विश्वकर्मा, सलीम अंसारी, हाजी सदरुल अंसारी, प्रवेश सिद्दीकी, संतोष कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश अली, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी, सतदेव भगत, मुस्ताक अहमद, शंभू प्रजापति, मानवर अंसारी, सिराज अंसारी, असलम अंसारी, मोहम्मद अल्तमाश, रंजीत कुजूर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।