Orange hindi lohardaga live

कांग्रेस 26 को मनाएगी संविधान सम्मान संकल्प दिवस

By Team Lohardaga live

political
C

लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा समाहरणालय के समक्ष पूर्वाह्न 11.30 बजे से “संविधान सम्मान संकल्प दिवस” का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव तथा पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने जानकारी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी। उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एससी-एसटी प्रकोष्ठ, सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।