Orange hindi lohardaga live

महात्मा गांधी के विचारों के संवाहक हैं कांग्रेस कार्यकर्ता : नेसार अहमद

By Team orangehindi

General
महात्मा गांधी के विचारों के संवाहक हैं कांग्रेस कार्यकर्ता : नेसार अहमद

गांधी-शास्त्री जयंती पर राजेंद्र भवन में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और भाईचारे का लिया संकल्प

लोहरदगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी, त्याग एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति से परिपूर्ण जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों की संवाहक रही है। गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलकर ही मजबूत लोकतांत्रिक और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समाज में जाति, धर्म और भाषा के नाम पर भेदभाव एवं वैमनस्य को समाप्त कर आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, ओबीसी प्रदेश समन्वयक संतोष महतो, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी, सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, दिनेश गुप्ता, मुस्ताक अहमद, तारिक अनवर, जगदीश प्रजापति, परवेज आलम, सेराज अंसारी, राजेश लाल, मोहम्मद वासैद, रिंकू कुरैशी, चंदन कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

और पढ़ें