नई दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत हुए शामिल
By Team Lohardaga Live

एआइसीसी की बैठक में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत
लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी ऑब्जर्वरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट से सांसद सुखदेव भगत ने गुप्तगू करते हुए बातचीत की। यह बैठक कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन सृजन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सांसद सुखदेव भगत की उपस्थिति ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
