जिला योजना अनाबद्ध निधि के प्रस्तावित योजनाओं पर बनी सहमति
By Team lohardaga live

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में हुई बैठक
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न विभागों से प्रस्तावित योजनाओं को लेकर आज बैठक आयोजित हुई। बैठक मेें स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन निर्माण व मरम्मति, पेयजल, सम्पर्कता व अन्य बिंदुओं पर मिले प्रस्ताव व चर्चा हुई और सर्वसम्मति से योजनाओं को स्वीकृत किया गया। योजनाओं में पंचायत ज्ञान केंद्रों में पुस्तकों की आपूर्ति, विद्यालयों का मरम्मति कार्य, आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मति, जलमीनार-सह-डीप बोरिंग का कार्य, पेयजलापूर्ति की योजनाएं, सोलर जलापूर्ति की योजनाएं, पीसीसी पथ की योजनाएं, पक्की नाली निर्माण की योजनाएं, छात्रावास जीर्णोद्वार व रंग-रोगन, पेवर ब्लाक अधिष्ठापन आदि योजनाए शामिल हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, एडीपीओ अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
