Orange hindi lohardaga live

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया संविधान दिवस

By Teem Lohardaga live

General
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राएं

लोहरदगा। कूडू प्रखंड के टिको स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पदाधिकारी कुंदन गिद्ध ने किया। बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा भारतीय संविधान की विशेषताओं और महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजेन्द्र नाथ भारती उर्फ राजा भारती की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मरण किया गया। उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, रेणुका, जंग बहादुर, पंकज, पवन, शिवशंकर, आरती, अमृत, तबस्सुम सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।