संविधान दिवस पर लोहरदगा में कांग्रेस द्वारा संविधान सम्मान संकल्प दिवस का आयोजन
By Teem Lohardaga live

जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुखदेव भगत ने कहा— संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ लोकतंत्र के लिए खतरा
लोहरदगा। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा समाहरणालय के समक्ष जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संविधान सम्मान संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत विचार गोष्ठी से हुई, जिसमें वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, स्वतंत्र भारत की नींव, समानता और सामाजिक न्याय पर विस्तार से अपने विचार रखे। इसके पश्चात भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे अद्वितीय अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेगी।
जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर और कठिन संघर्षों से गुजरकर वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संविधान जैसा महान ग्रंथ देश को दिया। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह संविधान की मर्यादा, सम्मान और मूल्यों की रक्षा करे।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि संविधान दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और लोकतंत्र की धड़कन है। बाबा साहेब का संघर्ष हमें सिखाता है कि समान अधिकार, न्याय और अवसर प्रत्येक नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी कीमत पर संविधान के मूल्यों को कमजोर नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक आदर्शों और डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत, जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, पूर्व महासचिव शाहिद अहमद बेलू, सत्यजीत सिंह, पवन गौतम, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, सांसद निजी सचिव अलोक साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव सहित बड़ी संख्या में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और महिला-युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक, महिला, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के भी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें मोजाम्मिल, विशाल डूंगडंग, सीमा परवीन, रीना कुमारी भगत, प्रदीप विश्कर्मा, हाजी सदरुल अंसारी, संतोष महतो, संतोषी उराँव, रबिन्द्र सिंह खेरवार, जुगल भगत, यूनुस अंसारी, अनिल उराँव, तनवीर गौहर, बुधेश्वर उराँव, सेराजुल अंसारी, महताब आलम, जयनाथ साहू, दीपक महतो, जफर इमाम, खुर्शीद अंसारी, रेहान अख्तर, सुनेश्वर भुईन्या, दीनू उराँव, सुशीला देवी, सरिता देवी, सुनीता उराँव, बिमला मिंज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
