Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा की रामलीला में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, लंका दहन के मंचन ने मोहा मन

By Team orangehindi

Special
लोहरदगा की रामलीला में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, लंका दहन के मंचन ने मोहा मन
लोहरदगा की रामलीला में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, लंका दहन के मंचन ने मोहा मन

संजय सेठ बोले- श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का आदर्श; रामलीला के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंच रहे संस्कार

लोहरदगा। अग्रसेन भवन में आयोजित रामलीला की दूसरी रात भक्ति और आस्था के नाम रही। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर माता सीता की खोज और लंका दहन तक के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने दर्शकों को रामकथा से जोड़ दिया। लंका दहन के दृश्य के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ, उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीगणेश वंदना और मां सरस्वती की स्तुति के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ।

त्याग और मर्यादा का संदेश देता है श्रीराम का जीवन : संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और आदर्शों की प्रेरणा देता है। उनके जीवन से सीख लेकर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने रामलीला के आयोजन के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की सराहना की और जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश प्रजापति, महामंत्री कुणाल वर्मा, कोषाध्यक्ष बसंत साहू, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर ओम प्रकाश सिंह, अजय पंकज, देवाशीष कार, संजय बर्मन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें