लोहरदगा सांसद के आवास पर ग्रामीणों की भीड़, समस्याओं के निराकरण की मांग
By Team Lohardaga Live

क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता :- सुखदेव भगत

लोहरदगा। संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क, पुल, सरनाघेराव, धूमकुड़िया भवन का निर्माण, ट्रांसफार्मर, मैदान समतलीकरण और पेंशन जैसी समस्याओं के निराकरण की मांग की।
सांसद सुखदेव भगत ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता जिस उम्मीद से उन्हें सांसद बनाया है, उस उम्मीद पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र के अनेक समस्याओं को संसद में उठाया है और सितंबर माह में दर्जनों जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है।
सांसद ने मौके पर अनेक ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को निदान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
