Orange hindi lohardaga live

सीटीसी येलो व यूथ सेंटर लोहरदगा बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

By Team lohardaga live

Sport
खिलाड़ियों के साथ पदाधिकारी

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोशियेसन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत पहले सेमी फाइनल में सीटीसी येलो ने सीटीसी सी को 41 रन से तथा दूसरे सेमीफाइनल फाइनल में यूथ सेंटर ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 33 रनों सो पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच दिनांक 9 नवम्बर को खेला जाएगा।

स्थानीय बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम मे पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर सीटीसी सी ने सीटीसी येलो को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जयकुमार सिंह के 58 शीर्ष के 33 दीपक कुमार साहू के 34 तथा अभिमन्यु यादव के 18 रनों की बदौलत सीटीसी येलो ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया सीटीसी सी की ओर से सुमित कुजूर ने दो विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए सीटीसी सी की टीम 24.1 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से विपुल राज का ने नाबाद 33 नितिन बाखला ने 27 तथा सुमित ने 29 रनों का योगदान दिया अंसराज मिश्रा ने 3 दीपक कुमार साहू ने 2 तथा आयुष कुमार ने 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जय कुमार सिंह को दिया गया।

दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए यूथ सेंटर लोहरदगा की टीम निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना पाई टीम की ओर से शिखर गुप्ता ने नाबाद 58, गोलू राज 15, परवेज अंसारी ने 17 रन का योगदान दिया डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से आरव कुमार ने चार विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 22.1 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से संजीत यादव ने 30 तथा प्रशांत सिंह ने 34 रन का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए गोलू राज ने 3 शिखर गुप्ता ने तीन तथा प्रदीप लोहारा ने दो विकेट लिया शिखर गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।