सीटीसी येलो ने यूथ सेंटर को 103 रनों से पराजित कर अग्रवाल बी डिविजन क्रिकेट लीग का बना चैम्पियन
By Team lohardaga live

लोहरदगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल बी डिविजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सीटीसी येलो ने यूथ सेंटर को 103 रनों से पराजित कर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सीटीसी येलो ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुशांत कुमार साहू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की परी खेली जिसमें उन्होंने 10 चौक लगाया। शीर्ष ने 23 और मोहित ने 24 रन का योगदान दिया। यूथ सेंटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोलू राज, रवि और पीयूष ने 1-1 और परवेज अंसारी ने 3 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए यूथ सेंटर की टीम 30.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शिखर गुप्ता ने 28, मोहम्मद सिराज ने 21 तथा जयप्रकाश ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए आयुष कुमार ने 3 विकेट, दीपक कुमार 2 विकेट तथा नयन राज ने 2 विकेट लिया। मैच के उपरांत भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उप विकास आयुक्त, एसडीपीओ वेदांत शंकर बीएस कॉलेज के प्राचार्य शशि कुमार गुप्ता क्रिकेट एसोसिएशन के आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, विशाल महेंद्रु, रथीन्द्र नाथ राय, प्रवीन कुमार प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अमित कुमार, जयजीत चौबे, मुकेश दुबे, सरोज प्रजापति, दुर्गा प्रजापति दिनेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, दिनेश पांडे, लखन राम मांझी मोहम्मद जबारुल अंसारी, संदीप मिश्रा, मनीष, रोहन शयाम आदि उपस्थित थे। बेस्ट बॉलर सीटीसीएलओ के आयुष कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यूथ सेंटर के जयप्रकाश, सर्वश्रेष्ठ फील्डर यूथ सेंटर के राहुल लोहरा तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सीटीसी येलो के अभिमन्यु यादव को दिया गया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुशांत कुमार साहू को उनकी 103 रन की बेहतरीन पारी के कारण दिया गया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट तथा अंपायरों को भी पुरस्कृत किया गया विजेता टीम को 5100 का नगद पुरस्कार तथा विजेता टीम को 3100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। अपने उद्बोधन में जिला के उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आपको इतनी अच्छी सुविधा दी जा रही है उसके बदले अच्छी तरह से खेल के राज्य टीम में अपना स्थान बनाएं और आगे बढ़े। साथ ही साथ उन्होंने क्रिकेट या कोई भी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने आलोक कुमार राय तथा जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अमित कुमार तथा जयजीत चौबे को भी इतने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बीएस कॉलेज का प्राचार्य शशि कुमार गुप्ता ने क्रिकेट एसोसिएशन के सभी खिलाड़ियों तथा पदाधिकारीयों को इतनी शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने भी इस सफल आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच का संचालन आकाश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन भास्कर दास गुप्ता ने किया।
