नवरात्रि पर डांडिया नृत्य कार्यक्रम आयोजित
By Team Lohardaga Live

लोहरदगा। महिला शक्ति स्वरूपा शास्त्री चौक के द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर षष्ठी पूजा के दिन डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निधि गुप्ता, खुशबू गुप्ता, रीमा साहू, प्रियंका खत्री और पूजा चौधरी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मां की आरती और मां की भक्तिपूर्ण गानों के साथ डांडिया गरबा से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एम बी डी ए वी विद्यालय के प्रिंसिपल की धर्मपत्नी श्रीमती किरण झा और पूर्व प्रोफेसर महिला कॉलेज मंजू खत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
छोटी कन्याओं के द्वारा मां के नौ रूपों के स्वरूप में फैंसी ड्रेस कंपटीशन कराया गया था, जिसमें सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया।
*मुख्य अतिथि का वक्तव्य*
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण झा ने कहा कि डांडिया रास नृत्य में धार्मिक प्रासंगिकता का पारंपरिक नृत्य के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह नृत्य शैली प्राचीन है और दुर्गा माँ और महिषासुर के बीच लड़ाई को दर्शाती है।
इस कार्यक्रम में शांति केसरी, उषा केसरी, शशिकला सिंह, प्रियंका केसरी, पुष्पा गुप्ता, निक्की केसरी, आवृत्ति गुप्ता, वंदना खत्री, निधि खत्री, बबीता देवी, कविता गुप्ता, रचना राय, आकांक्षा पाठक, आकांक्षा श्राफ, निशा कुमारी, स्वाति चौधरी, आशा देवी, मनीषा देवी, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, राधा देवी और दुर्गा मां के स्वरूप में केसरी, आस्था, मिष्टी, खुशी, अनमोल, शिवानी, महिमा, अश्वी, ट्विशा, अनाया आदि महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में माता रानी के लिए भोग लगाकर सभी के बीच भोजन की व्यवस्था की गई।
