Orange hindi lohardaga live

महादेव टोली दुर्गा मंदिर में डांडिया महोत्सव की धूम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ किया गरबा

By Team orangehindi

General
महादेव टोली दुर्गा मंदिर में डांडिया महोत्सव की धूम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ किया गरबा
महादेव टोली दुर्गा मंदिर में डांडिया महोत्सव की धूम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ किया गरबा

आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और एसडीओ अमित कुमार ने आरती कर किया शुभारंभ

लोहरदगा। सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में बौली बगीचा स्थित महादेव टोली दुर्गा मंदिर परिसर में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, पारंपरिक संगीत और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महोत्सव की रौनक बढ़ाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान जय श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद अतिथियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष आरती की और डांडिया खेलकर महोत्सव का शुभारंभ किया। पारंपरिक डांडिया की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

महोत्सव में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, महेंद्र महतो, बबलू महतो, समाजसेवी राजेश महतो सहित सरना-सनातन समाज से जुड़े कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा रांची से आए आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजन ने धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को एकजुट होने का अवसर प्रदान किया। श्रद्धालुओं की भागीदारी से दुर्गा मंदिर परिसर उत्सवमय बना रहा।

और पढ़ें