लोहरदगा में डांडिया नाइट का हुआ भव्य आयोजन, युगता, दीक्षांत और प्रतीक्षा ने जीता पुरस्कार
By Team Lohardaga Live



लोहरदगा में नवरात्रि के शुभ अवसर पर गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका बैंक्विट हॉल में लोहरदगा बिगेस्ट डांडिया नाइट के तत्वाधान में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
*कार्यक्रम की शुरुआत*
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती के साथ की गई। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
*डांडिया नृत्य और पुरस्कार*
कार्यक्रम में माता रानी के कई धुन संगीतों के साथ महिलाओं ने डांडिया कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति ने बेस्ट ड्रेस लुकअप और बेस्ट गरबा डांस के लिए पुरस्कार दिए। युगता कुमारी ने बेस्ट ड्रेस लुकअप का पुरस्कार जीता और दीक्षांत एवं प्रतीक्षा सिंह ने बेस्ट गरबा डांस का पुरस्कार जीता।
*कार्यक्रम में विशेष सहयोग*
कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गरबा डांस कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। साथ ही गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। लोहरदगा के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मां काली द्वारा रक्तबीज के वध की प्रस्तुति दी।
*आयोजन समिति का आभार*
आयोजन समिति ने बिना सीमेंट मार्केटिंग, एस ओ ए स्टेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, होम्स टुडे, बिग बुल आरके एंटरप्राइजेज, ऑल केयर सर्विस सेंटर रीगल मोटर का विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
