बौली बगीचा में डांडिया नाइट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
By Team Lohardaga Live


लोहरदगा के सनातन धर्म समिति बौली बगीचा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में डांडिया नाइट प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितम्बर को किया गया। इस पावन अवसर पर व्यवसाई सह समाजसेवी राजेश महतो और हीरा अग्रवाल ने फीता काटकर इस डांडिया नाइट का उद्घाटन किया और आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह व्यवसाई राजेश महतो ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर डांडिया का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलता है।
डांडिया के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में युवा महिलाएं, किशोरी और बच्चियां भी शामिल हुईं। सभी ने डांडिया में भाग लेकर जमकर आनंद लिया। डांडिया प्रतियोगिता में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा, महिलाएं, युवतियां, किशोरिया और बच्चियां भी झूमते हुए नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में समिति के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस पावन बेला में अविनाश महतो, सुनील अग्रवाल, कपिल मिश्रा, रामविलास सिंह, मदन मोहन पांडे, बलवीर देव, विनोद राय, सुमन राय, अभय महतो, नंदलाल महतो, समिति के सारे सदस्य गण और जिले के कई अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात थी।
Orangehindi
