डीएवी के विद्यार्थियों ने कला व खेल जगत में लहराया परचम
By Team lohardaga live

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना विशेष स्थान अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता-2025 में अमीषा कुमारी, अनुपमा स्वधा मिश्रा, सान्वि कुमारी तथा सृष्टि कुमारी ने देश भक्ति समूह गायन प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। आदित्य साहदेव ने एकल तबला वादन में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता - 2025 में आदित्य साहदेव ने एकल तबला वादन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान अर्जित किया।
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024-25 में विद्यालय के अंडर -14 खो-खो के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस टीम के कप्तान अंश साहू, अनिमेष भगत तथा मयंक शर्मा को 5100 रुपयों का पारितोषिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा ने विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धि पर समस्त डीएवी विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के प्रति भी जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक तथा खेल प्रशिक्षक वाल्मीकि सिंह व अमित सिंह के प्रयास की काफी सराहना की।
