Orange hindi lohardaga live

डीसी ने की सामाजिक सुरक्षा से संचालित योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

By Team lohardaga live

Administrative
समीक्षा बैठक करते डीसी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत होल्ड किये गये अकाउंट, सीएससी द्वारा गलत एंट्री वाले अकाउंट और डीबीटी लिंक नहीं वाले अकाउंट का सत्यापन, डीबीटी लिंक व अन्य आवश्यक सुधार का कार्य आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में कराये जाने का निदेश सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को दिया गया। साथ ही, केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में छूटे हुए पेंशनधारकों का डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट भी बनवाये जाने का भी निर्देश दिया गया। जिन पेंशनधारकों की मृत्यु हो चुकी है उनका ब्यौरा सभी प्रखण्डों से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं में भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।

निःशक्तता पेंशन योजना के वैसे लाभुकों को चिन्हित करने का निदेश दिया गया जो आंशिक रूप से निःशक्त हैं और जिन्हें कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा सके। ऐसे चिन्हित युवक-युवतियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास व अन्य उपस्थित थे।