Orange hindi lohardaga live

डीडीसी ने किया ललित नारायण स्टेडियम का निरीक्षण, दिए निर्देश

By Team Lohardaga live

Administrative
निरीक्षण करते डीडीसी व अन्य अधिकारी

ललित नारायण स्टेडियम को पुनर्जीवित करने का लिया संकल्प

लोहरदगा। डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत ने शनिवार को ललित नारायण स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

डीडीसी ने कहा कि ललित नारायण स्टेडियम को पुनर्जीवित करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में पहले अच्छी गतिविधियां हुई हैं और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान क्रिकेटर ने भी यहां खेला है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति दयनीय है।

डीडीसी ने कहा कि उनका पहला कदम स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बुनियादी ढांचे को सुधारना है। उन्होंने कहा कि वह नवंबर में यहां एक अच्छे स्तर की गतिविधि आयोजित करने का लक्ष्य रखते हैं और 26 जनवरी को यहां झंडा फहराने की कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, नगर प्रशासक मुक्ति कीड़ों सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।