Orange hindi lohardaga live

तालाब में मिला अज्ञात नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी

By Team Lohardaga live

Crime
बच्चे का शव

लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के नवाड़ी पाड़ा मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मोरी तालाब में एक लगभग दस महीने की अज्ञात नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने तालाब में कुछ तैरता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उन्हें बच्ची का शव नजर आया। घटना की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग तालाब के किनारे जुट गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि बच्ची की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया या किसी अन्य वजह से उसकी मौत हुई।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में बच्ची की पहचान के लिए भी खोजबीन शुरू कर दी है।