Orange hindi lohardaga live

कोयल नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

By Team Lohardaga Live

Crime
मौके पर पहुंची पुलिस

कोयल नदी से अज्ञात शव बरामद, जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुटी पुलिस

लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगना पुल के समीप कोयल नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर सेन्हा थाना प्रभारी और सेन्हा अंचलाधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को लेकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

शव की स्थिति काफी खराब थी और वह सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।