Orange hindi lohardaga live

58 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार दे अंतरिम राहत : महेश कुमार सिंह

By Teem Lohardaga live

General
बैठक को संबोधित करते

लोहरदगा। झारखंड राज्य पेंशनर समाज की आम बैठक पेंशनर भवन में सजीत कुमार लकड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार जब महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है, तो केंद्र सरकार वेतन आयोग का गठन कर उसे वेतन में समायोजित करती रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोग द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले भी सरकार महंगाई से राहत देने के लिए अंतरिम राहत भत्ता प्रदान करती रही है। वर्तमान में महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो चुका है और सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन कर उसके अध्यक्ष, सचिव आदि की नियुक्ति भी कर दी है।

ऐसे में भारत सरकार से आग्रह है कि कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को शीघ्र अंतरिम राहत प्रदान की जाए।

बैठक में मोहन मिंज, जयगोविंद साहू, घुमती उरांव, महेश कुमार सिंह, देवमनी कुमारी, आशामनी लकड़ा, मंजू देवी, सावित्री देवी, बिसनी उराइन, बिला देवी, मुनिया देवी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।