Orange hindi lohardaga live

वाद-विवाद प्रतियोगिता से युवाओं की बढ़ती है बौद्धिक क्षमता : सांसद सुखदेव भगत

By Team Lohardaga live

General
युवा समागम कार्यक्रम में शामिल सांसद सुखदेव भगत व अन्य

झारखंड युवा आयोग के तत्वाधान में रांची में हुआ युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा। झारखंड युवा आयोग के तत्वाधान में राजधानी रांची में युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुखदेव भगत, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, सदस्य ज्योति मथारू एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वाद-विवाद जैसे आयोजनों से युवाओं की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। यह एक ज्ञान आधारित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि झारखंड युवा आयोग युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिससे युवा कौशल विकास के क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं। युवा राष्ट्र की शक्ति होते हैं, उन्हें सही दिशा और प्रेरणा देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।