Orange hindi lohardaga live

नेमरा पहुंचा दफादार-चौकीदार पंचायत का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

By Team orangehindi

General
नेमरा पहुंचा दफादार-चौकीदार पंचायत का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

माता के निधन पर जताई शोक संवेदना, संगठन के प्रतिनिधियों से जल्द मिलने का हेमंत सोरेन ने दिया आश्वासन

लोहरदगा। झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शोक कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। सदस्यों ने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से संगठन के प्रतिनिधियों को आगे अपनी बात रखने का अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।

प्रतिनिधिमंडल में लोहरदगा जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी, सचिव मिथिलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजू कुमार राम, रोजाउद्दीन अंसारी, राजकुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

और पढ़ें