Orange hindi lohardaga live

महाविद्यालय में कुंडुख़ तोलोंग सिकि लिपि के पठन-पाठन की मांग, प्राचार्य को सौंपा गया पत्र

By Teem Lohardaga live

General
ज्ञापन सौंपते स्वसाशन पड़हा व्यवस्था के पदाधिकारी

लोहरदगा। बलदेव साहू महाविद्यालय में कुंडुख़ उरांव भाषा एवं तोलोंग सिकि लिपि के पठन-पाठन की शुरुआत कराने और इसके संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था, लोहरदगा की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद भगत, बुधू वीर लुरकुडिया, मेरले से संजीव भगत, आदिवासी परदआना खोड़हा बलसोता सरना टोली भंडरा से रतिया उरांव, संजय उरांव, आशा तिर्की, सुमित उरांव, रंथु उरांव, गूंजना उरांव, संवसिरा हायर सेकंडरी स्कूल रोचो महुआ टोली से राजकुमार उरांव और लुइस केरकेट्टा शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य तथा विभागाध्यक्ष (एचओडी) को संयुक्त रूप से आवेदन सौंपते हुए बताया कि लोहरदगा, गुमला, लातेहार और रांची जिलों में लगभग 45 गैर-सरकारी विद्यालयों में कुंडुख़ तोलोंग सिकि लिपि का नियमित पठन-पाठन हो रहा है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि बलदेव साहू महाविद्यालय में भी इस भाषा और लिपि की पढ़ाई शुरू की जाती है, तो कुंडुख़ भाषा और तोलोंग सिकि लिपि के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। इसी उद्देश्य से प्राचार्य और एचओडी को लिपि की प्रति भी सौंपी गई।