एग्रीमेंट के तहत बॉक्साइट ट्रको को ट्रिप देने की हिंडाल्को अधिकारियों से मांग
By Team lohardaga live

झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संचालन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल हिंडालको कंपनी के वित्त प्रबंधक एवं लॉजिस्टिक्स हेड से मुलाकात की
लोहरदगा। झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संचालन समिति केएक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर हिंडालको कंपनी के वित्त प्रबंधक एवं लॉजिस्टिक्स हेड से मुलाकात की।इस दौरान वित प्रबंधक से मुलाकात कर संचालन समिति के सदस्यों ने फोर्टनाइट पेमेंट में हो रही देरी के संबंध में उनको अवगत कराये तथा उनको यह भी बताया गया की आपसे पूर्व इस पोजीशन पर अमिताभ चक्रवर्ती हुआ करते थे जिनके द्वारा ट्रक मालिकों का भुगतान समय से कर दिया जाता था परंतु पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है की 10 से 15 दिन विलंब हो जाने के बाद भुगतान किया जा रहा है उनको इस बात से भी अवगत कराया गया की विलंब से भुगतान होने के कारण ट्रक मालिको के समक्ष बहुत सारी परेशानियां खड़ी हो जाती है जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर ट्रक मालिक बाजार में चलान बिक्री करने को मजबूर हो जाते हैं, संचालन समिति के सदस्यों को उन्होंने अस्वस्थ किया की इस बात को संज्ञान में लेते हुए इस समस्या का समाधान वह व्यक्तिगत रूप से करेंगे। इसके पश्चात् संचालन समिति के सदस्यों ने लॉजिस्टिक्स हेड से मुलाकात की एवं गुरूदारी कुजाम माइंस में ट्रांसपोर्टिंग संबंधित हो रही समस्याओं से उनको अवगत कराया गया और उसके निदान की मांग की।
लॉजिस्टिक्स हेड को स्पष्ट शब्दों में संचालन समिति के द्वारा बताया गया कि गुरूदारी में ट्रिप की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए एवं माइंस में उत्पन्न यह बहुत जटिल समस्या है इसमें सुधार करते हुए एग्रीमेंट के अनुसार ट्रिप देने की मांग संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा की गई लॉजिस्टिक्स हेड ने याकिन दिलाया की बहुत जल्द आने वाले दिनों में ट्रिप की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में ईरसाद अहमद, शमशुल अंसारी, राणा प्रताप सिंह, मोहम्मद आजाद, आसिफ खान, दाऊद आलम युसूफ अंसारी, खुर्शीद अंसारी, जफर इकबाल, गोल्डन कुरैशी आदि शामिल थे।
