Orange hindi lohardaga live

उपायुक्त ने पथ निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

By Team Lohardaga live

Administrative
बैठक करते उपायुक्त व अन्य

निर्माण में देरी पर दोषी संवेदकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को लोहरदगा जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे पथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन पथों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि पथ निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी करने वाले संवेदकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ, ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही उपायुक्त ने ग्रामीण कार्य विभाग को मरम्मत योग्य पथों की पहचान कर उनके लिए मरम्मत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा सके और शीघ्र स्वीकृति प्राप्त हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।