Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय अंडर-14 फुटबॉल विजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

By Team Lohardaga live

Sport
खिलाड़ियों का सम्मानित करते उपायुक्त

69वीं SGFI प्रतियोगिता में झारखंड की जीत में लोहरदगा के तीन खिलाड़ियों का अहम योगदान

लोहरदगा। मध्यप्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय SGFI फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में विजेता झारखंड टीम में शामिल लोहरदगा जिले के तीन खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने रोहित हेम्ब्रम, नंदजीत मुंडू एवं प्रशांत तिर्की को स्मृति चिह्न और ट्रैकशूट प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

तीनों खिलाड़ी आवासीय बालक फुटबॉल सेंटर, लोहरदगा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में नंदजीत मुंडू ने भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। फाइनल मुकाबले में झारखंड टीम ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में तीनों लोहरदगा के खिलाड़ियों ने पेनाल्टी शूटआउट के जरिए एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

सम्मान समारोह में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, आवासीय बालक फुटबॉल सेंटर लोहरदगा के कोच अजय सुभाष तिर्की सहित खेल विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।