Orange hindi lohardaga live

उपायुक्त ने किया कुडू बीज गुणन प्रक्षेत्र का निरीक्षण, लगाई फटकार

By Team Lohardaga live

Administrative
निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य

लोहरदगा। लोहरदगा के उपायुक्त डॉ ताराचंद ने शनिवार को कुडू प्रखंड स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की बदहाल व्यवस्था और लापरवाही पर गहरी नाराज़गी जताई। फार्म परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद देखकर उपस्थित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि सरकारी संसाधनों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराज़गी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान परिसर में कई जगह पर अवैध रूप से बांधे गए मवेशियों को देखा। इस पर तत्काल पशुओं को जब्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को फार्म की उत्पादकता बढ़ाने, भूमि की उपयोगिता सुनिश्चित करने और परिसर की नियमित सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर कुडू सीओ सह बीडीओ संतोष उरांव सहित कई ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।