Orange hindi lohardaga live

उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा की

By Team Lohardaga Live

Administrative
बैठक करते उपायुक्त

डीसी ने क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा उठाव की सही से मॉनिटरिंग किए जाने का निर्देश दिया ताकि नगर क्षेत्र में किसी प्रकार की गंदगी न हो और कूड़े-कचरे का बेहतर प्रबंधन हो सके।

बैठक करते पदाधिकारी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज नगर परिषद, लोहरदगा के कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा उठाव की सही से मॉनिटरिंग किए जाने का निर्देश दिया ताकि नगर क्षेत्र में किसी प्रकार की गंदगी न हो और कूड़े-कचरे का बेहतर प्रबंधन हो सके।

*निर्देश*

उपायुक्त ने खराब पड़े कचरा उठाव के वाहनों को ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शहर में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, नालियों की सफाई और जल-जमाव से पानी की निकासी, खुली नालियों को स्लैब लगाकर ढंकने का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

*नियमित फॉगिंग और ब्लीचिंग का छिड़काव*

उपायुक्त ने नगर क्षेत्र में मच्छर पनपने से रोकने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग कराने और ब्लीचिंग का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, होल्डिंग टैक्स और पानी का टैक्स नियमित रूप से वसूल किए जाने और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

*नगर परिषद की दुकानों का दर निर्धारण*

उपायुक्त ने नगर परिषद की दुकानों का नया दर निर्धारण के लिए समिति गठित कर दर संशोधित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लाभुकों की संख्या को बढ़ाने के लिए लोगों के बीच इसका प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।

*बैठक में उपस्थित*

बैठक में नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो, सभी सिटी मैनेजर आदि उपस्थित थे।