Orange hindi lohardaga live

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा

By Team orange hindi

Administrative
ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा

मासिक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी, डबल लॉक और अग्निशमन व्यवस्था की जांच

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा

लोहरदगा। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और वहां उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति की जांच की। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने वेयरहाउस में प्रवेश और निकासी से संबंधित पंजी का भी अवलोकन किया।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पीडी आईटीडीए-सह-वरीय पदाधिकारी (निर्वाचन) सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें