Orange hindi lohardaga live

श्रमदान से निखरा भैसमुंदो का देवी मंडप, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

By Team orangehindi

social
श्रमदान से निखरा भैसमुंदो का देवी मंडप, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे ग्रामीण
श्रमदान से निखरा भैसमुंदो का देवी मंडप, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

पहान सह प्रधान धरती पहान और बालकृष्ण सिंह के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने मिलकर किया मंदिर का रंग-रोगन

लोहरदगा। दुर्गा पूजा के मद्देनजर युवा ग्रामीण विकास समिति, भैसमुंदो के तत्वावधान में ग्रामीणों ने श्रमदान कर देवी मंडप का रंग-रोगन किया और मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई की। पहान सह प्रधान धरती पहान एवं बालकृष्ण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भैसमुंदो का देवी मंडप ग्रामीणों की गहरी आस्था का केंद्र है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि की अष्टमी को यहां पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, नवमी के दिन मनोकामना पूर्ण होने पर ग्रामीणों द्वारा परंपरा के अनुसार बकरों की बलि भी दी जाती है। ऐसे में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन कर ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की पहल की।

श्रमदान के दौरान विवेक सिंह, आनंद सिंह, रूपेश सिंह, सूरज यादव, सोमरा उरांव, नारू उरांव, गंधरा उरांव, सूरज महली, सोनू महतो, रविंद महतो, अभय महतो, रवि महतो और मतना महतो सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल ने सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए किया गया यह प्रयास गांव में उत्सव की तैयारियों को भी गति दे रहा है।

और पढ़ें