Orange hindi lohardaga live

सिरासिता धार्मिक स्थल से पदयात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

By Team Lohardaga live

political
स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालु

लोहरदगा। सिरिसिता धार्मिक स्थल से पूजा-अर्चना कर लौटे सरना धर्मावलंबी श्रद्धालुओं का लोहरदगा स्थित विधायक कार्यालय में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार सरना प्रार्थना सभा चोरेया, मांड़र नेवारटोली के बैनर तले बिमला उरांव, पिता बुधराम उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु 28 दिसंबर को चैनपुर स्थित सिरासिता नाले धार्मिक स्थल के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान 29 दिसंबर को विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया था।

पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को श्रद्धालु सिरासिता धार्मिक स्थल से लौटकर लोहरदगा पहुंचे, जहां विधायक रामेश्वर उरांव के कार्यालय में उनका ठहराव हुआ। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल एवं सरना प्रार्थना सभा गड़हा टोली की ओर से पारंपरिक रूप से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी रोहित उरांव ने कहा कि सिरासिता धार्मिक स्थल आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है। यह पदयात्रा ‘चाला आयो’ और धर्मेश बाबा के उपवास का प्रतीक मानी जाती है। यात्रा का उद्देश्य प्रकृति के देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा राज्य और देश की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही पैदल यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

श्रद्धालुओं ने विधायक रामेश्वर उरांव, समाजसेवी रोहित उरांव तथा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के कार्यालय में किए गए स्वागत एवं भोजन व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अनूप खलखो, सुधु भगत, कांग्रेस सोशल चेयरमैन असलम अंसारी, मुखिया पूनम उरांव, शंकर उरांव, परमिल उरांव, कलावती उरांव, नीलम मिंज, विनीता उरांव, ललिता उरांव, बबीता उरांव, वर्षा उरांव, संक्रांति उरांव, एतवारिया उरांव, घूरन उरांव, बालमुनी उरांव, अंजलि कच्छप, अनुष्का उरांव, भोला कच्छप, ओम शंकर भगत, संदीप भगत, मन्नु उरांव, राहुल भगत, महादेव उरांव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।