दुर्गाबाड़ी मंदिर में धीरज प्रसाद साहू ने मां दुर्गा के दरबार में टेका माथा
By Team orangehindi


दुर्गाबाड़ी मंदिर में धीरज प्रसाद साहू ने मां दुर्गा के दरबार में टेका माथा
महानवमी पर भव्य भंडारे में हुए शामिल, मंदिर समिति ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत
लोहरदगा। महानवमी के पावन अवसर पर दुर्गाबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान वे मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में भी शामिल हुए। मंदिर समिति की ओर से उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गाबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा से सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि नवरात्र आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का पर्व है। मां दुर्गा की आराधना सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में देवाशीष कार, सोमनाथ दत्ता, निमाई दास, निश्चय वर्मा, अमित वर्मा, रंजीत मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।