Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे धीरज प्रसाद साहू

By Team orangehindi

General
लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे धीरज प्रसाद साहू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी रहे मौजूद, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी

लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर डॉ. उरांव के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार की जानकारी ली।

इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं सचिदानंद चौधरी भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चिकित्सकों से डॉ. उरांव की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि डॉ. रामेश्वर उरांव लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज और राज्य की सेवा करते रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता है। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा में लौटने की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी डॉ. उरांव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

और पढ़ें