Orange hindi lohardaga live

मंत्री की बेटी समेत चार की मौत पर धीरज साहू ने जताया शो

By Team orangehindi

General
मंत्री की बेटी समेत चार की मौत पर धीरज साहू ने जताया शो

जमशेदपुर सड़क हादसे को बताया हृदयविदारक, शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की

लोहरदगा। जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी पुत्री त्रिशा सिंह समेत चार लोगों की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस अधिकारियों के हवाले से हुई है।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी अपने को खो देना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने त्रिशा सिंह समेत हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

और पढ़ें