डायमंड बी ने यूनाइटेड स्पोर्टस को 36 रनों से तथा सीटीसी येलो ने स्पोर्टिंग यूनियन को 173 रनों से किया पराजित
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। बलदेव साहु कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैद्यनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत बुधवार को दो मैच खेले गए। ग्रुप ए के मैच में डायमंड बी ने यूनाइटेड स्पोर्टस को 36 रनों से तथा ग्रुप बी के मैच में सीटीसी येलो ने स्पोर्टिंग यूनियन को 173 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए डायमंड बी की टीम 29 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। संजीत यादव ने 45 तथा टिंकू कुमार यादव ने 48 रन बनाया। अभिजीत कुमार ने 4 विकेट तथा राजीव ने 2 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए यूनाइटेड स्पोर्टस की टीम 27.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुजल कुमार ने 32 अभिजीत कुमार ने 30 तथा शशि उत्तम ने 28 रन का योगदान दिया। कृष्ण कुमार ने 4 विकेट तथा सचिन ने 3 विकेट लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्ण कुमार को दिया गया।
सीटीसी येलो की टीम टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का स्कोर खड़ा किया। अभिमन्यु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 गेंद पर 109 रन की पारी खेली। सुशांत कुमार ने 33 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 31.5 ओवर में 104 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिमन्यु यादव को दिया गया।
