Orange hindi lohardaga live

14 को गुमला और 15 अक्टूबर को लोहरदगा में होगी दिशा की बैठक, सांसद सुखदेव भगत करेंगे अध्यक्षता

By Team orangehindi

political
14 को गुमला और 15 अक्टूबर को लोहरदगा में होगी दिशा की बैठक, सांसद सुखदेव भगत करेंगे अध्यक्षता

केंद्र सरकार की योजनाओं की होगी बिंदुवार समीक्षा, अधिकारियों से लिया जाएगा क्रियान्वयन का ब्योरा

लोहरदगा। लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत 14 अक्टूबर को गुमला और 15 अक्टूबर को लोहरदगा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोनों जिलों में होने वाली बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने बताया कि 14 अक्टूबर, बुधवार को गुमला जिला मुख्यालय में तथा 15 अक्टूबर, गुरुवार को लोहरदगा जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित होगी। इसमें संबंधित जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन अधिकार, आदिवासी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं, लंबित मामलों और आम लोगों से प्राप्त शिकायतों पर भी चर्चा होगी। सांसद संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक का उद्देश्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करना और उनके लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए समन्वय स्थापित करना है।

और पढ़ें