Orange hindi lohardaga live

उन्नति का पहिया योजना के तहत 231 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण

By Team orange hindi

Administrative
उन्नति का पहिया योजना के तहत 231 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण

लोहरदगा। उन्नति का पहिया निःशुल्क साइकिल योजना के तहत मंगलवार को पीएम श्री कुजरा संकुल के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान पीएम श्री कुजरा विद्यालय के 42 बालक एवं 43 बालिका, राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुरसे के 7 बालक एवं 6 बालिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसल के 20 बालक एवं 18 बालिका, बंजार किस्को के 4 बालक एवं 8 बालिका, मन्हो के 10 बालक एवं 14 बालिका, कैमो के 8 बालक एवं 14 बालिका, उर्दू हिरही के 4 बालक एवं 5 बालिका तथा हिरही बुनियादी विद्यालय के 17 बालक एवं 11 बालिकाओं सहित कुल 231 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

वितरण कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, लोहरदगा राजीव रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुजूर, बीआरपी सीमा शर्मा एवं श्यामा मिश्रा तथा सीआरपी जीतेन्द्र मित्तल उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें ‘उन्नति का पहिया’ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

निःशुल्क साइकिल मिलने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी और उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई के लिए समय भी बचेगा। कार्यक्रम में शिक्षक विकास कुजूर, राजश्री भगत, बिपिन कुमार दास, निशा कुमारी, सुषमा कुजूर, खदिया उरांव, हेमंती खाखा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें