Orange hindi lohardaga live

वोट चोरी, गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

By Team Lohardaga live

political
बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष व अन्य

जन-जन तक लोकतंत्र बचाने का संदेश पहुँचाने का लिया गया संकल्प

लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र भवन में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की।

इस बैठक में अग्रणी संगठनों के जिला अध्यक्षों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, प्रखंड प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी, गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा करना था, ताकि यह अभियान जिला क्षेत्र के हर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के प्रखंड प्रभारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी, जिनमें भंडरा प्रखंड प्रभारी मोहन दुबे, लोहरदगा प्रखंड प्रभारी पवन गौतम, किस्को प्रखंड प्रभारी संदीप कुमार गुप्ता, कुड़ू प्रखंड प्रभारी मोजम्मिल अंसारी, सेन्हा प्रखंड प्रभारी नंदकिशोर शुक्ला, कैरो प्रखंड प्रभारी संतोष महतो, एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव शामिल रहे।

बैठक में जुगल भगत, सत्यदेव भगत, अनिल उरांव, विनोद सिंह खेरवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल डूंगडंग, सेवा दल अध्यक्ष शम्भू प्रजापति, एनएसयूआई अध्यक्ष मनौवर आलम, मंडल अध्यक्ष महताब आलम, रामदेव उरांव, किशोर साहू, हामीद अंसारी, तथा पंचायत अध्यक्ष चंदर उरांव, जुल्फान अंसारी, रिजवान अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, इदरीश अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव, पंचायत-पंचायत तक पहुँचाया जाएगा, ताकि आम जनता को लोकतंत्र बचाने के इस अभियान से जोड़ा जा सके।