जिले के बेटी दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान
By Team lohardaga live

राष्ट्रीय सेवा योजना में बेहतर सामाजिक कार्य और समाज में जागरूकता को लेकर किए गए कार्यों को लिए मिला सम्मान
लोहरदगा। जिले की बेटी दीक्षा कुमारी को राष्ट्रीय सेवा योजना में बेहतर सामाजिक कार्य और समाज में जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान मिला। झारखंड से कुल दो लोगों मिला सम्मान जिसमें डोरंडा कॉलेज के दिवाकर आनंद भी शामिल हैं। दीक्षा कुमारी रांची विमेंस कॉलेज की एम ए फाइनल ईयर की छात्रा हैं और वह लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड के उगरा के रहने वाले है। दीक्षा की इस उपलब्धि ने जिले के साथ साथ राज्य का मान बढ़ाया है। इस बार पूरे देश से एनएसएस के 30 स्वयंसेवक को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है जिसमें लोहरदगा की बेटी दीक्षा कुमारी भी शामिल है। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई से जुड़ी दीक्षा कुमारी के लगातार समाजसेवा और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान के साथ राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में हिस्सा लेकर लोगो को जागरूक करने का कार्य लगातार करती आ रही है। इसी को लेकर 6 अक्टूबर को दीक्षा को राष्ट्रपति के हाथों रजत पदक, प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपए के नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दीक्षा माता पिता और उनकी बहन उनके साथ मौजूद रहे।
