Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में जिला स्तरीय कला उत्सव का हुआ आयोजन

By Team Lohardaga Live

Culture
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

जिला शिक्षा पदाधिकारी, दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर ने कहा कि कला उत्सव छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं।

प्रतिभागी को सम्मानित करते

लोहरदगा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय, नदिया हिन्दू में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

*विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन*

कला उत्सव में गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग, एकांकी, नाट्य कला, मूर्ति कला, दृश्य थ्री डी कला, शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, वाद्यबंद, द्विआयामी चित्रकार, लघुनाटिका, क्षेत्रीय नृत्य, मिमिक्री, माइम, देशभक्ति गीत संगीत आदि विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।

*उद्घाटन समारोह*

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मोनीदीपा बनर्जी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, एमलीन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक, आकाश कुमार, बीके बलाजिनप्पा और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

*जिला शिक्षा पदाधिकारी का वक्तव्य*

जिला शिक्षा पदाधिकारी, दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर ने कहा कि कला उत्सव छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कला उत्सव न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

*विजेताओं को सम्मानित किया गया*

विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिभागियों के साथ पेंटिंग बनाकर उनका उत्साह वर्द्धन किया।

उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन में जीतेन्द्र मित्तल, सुनील तिर्की, सिनी टाटा ट्रस्ट से तरुण कुमार, सबन टोपनो, सुष्मिता धान, तयब अंसारी, सोनमती कुजूर, सिलवंती मिंज, सत्येन्द्र प्रकाश सिंह, राकेश उरांव, सम्मा रानी कुजूर तथा विभिन्न कर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई।