Orange hindi lohardaga live

समाहरणालय मैदान में 16 व 17 अक्टूबर को लगेगा दीवाली हाट

By Team Lohardaga live

Culture
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्थानीय कारीगरों को मिलेगा मंच, दुकान लगाना निःशुल्क

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ. ताराचंद की पहल पर स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय दीवाली हाट का आयोजन समाहरणालय मैदान में 16 एवं 17 अक्टूबर को किया जाएगा।

इस आयोजन में जिले के कुम्हार, बांस शिल्पकार, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक समूह एवं अन्य पारंपरिक कारीगर अपने उत्पादों के स्टॉल निःशुल्क लगा सकेंगे। इन उत्पादों में बांस से बनी टोकरी, सूप, मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, तोरण, झालर, दोना-पत्तल, देव मूर्तियां, मिट्टी के खिलौने, पूजन सामग्री, स्थानीय मिठाइयां, लावा, मुढ़ी, करंज का तेल आदि शामिल होंगे।

मेला में दुकान लगाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति या समूह अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, लोहरदगा (मो. 8210439118) से संपर्क कर सकते हैं।