उर्सुलाइन बालिका उच्य विद्यालय में दीपावली रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
By Team lohardaga live
लोहरदगा। उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, जिसमें सभी छात्राओं ने विभिन्न रंगों से रंगोली का निर्माण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सि. तरशिला, विद्यालय की प्रधानाध्यपिका सि. असरिता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सि. तरशिला ने कहा कि रंगोली हमारी सांस्कृतिक विरासत है। प्रधानाधायपिका सि. असरिता ने छात्राओं को सच्चाई एवं अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन शिक्षक अजय प्रसाद ने किया तथा दीपावली के महत्व को बताया एवम् आतिशबाजी से संबंधित नियम को बताया। इस रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से कक्षा 7 'A' तथा कक्षा 7 'B' ने बाज़ी मारी। तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 'C' ने बाज़ी मारी। साथ ही प्रार्थना सभा का आयोजन सि. आशा के नेतृत्व में किया गया। इसमें छात्राओं के द्वारा बाइबल, रामायण तथा कुरान से दीपावली के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सि. असरिता, सि. तरशिला, सि. पुष्पा, सि. आशा, सि. मुक्तामणि, सि. कुमुदनी, सर अजय प्रसाद, सर अनूप, मिस हेमलता, मिस अनिता, मिस सरोज, मिस मेरी स्नेहा, मिस मैरियट, मिस नित्या, मिस खुशनुमा, मिस जया, सर शेखर, सर सचिन तथा मिस सिन्नी एवम् बाल संसद की छात्राओं का योगदान रहा।
