डॉ. दीप्ति मलिका कुजूर को PMSMA में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान, लोहरदगा नवोदयन का गौरव बढ़ा
By Teem Lohardaga live

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित, नवोदय पूर्ववर्ती छात्र संघ ने दी बधाई
लोहरदगा। जिले में नवोदय विद्यालय की पूर्व छात्रा और सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. दीप्ति मलिका कुजूर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। पूरे प्रदेश से चुनिंदा चिकित्सकों को इस सम्मान के लिए चुना गया, जिसमें लोहरदगा से डॉ. दीप्ति का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया। डॉ. दीप्ति के सम्मान से नवोदय विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ ने भी खुशी जताई है। संघ ने कहा कि यह सम्मान पूरे नवोदयन परिवार के लिए गर्व का क्षण है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
छात्र संघ ने वर्तमान छात्रों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे डॉ. दीप्ति से प्रेरणा लेते हुए निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करें, क्योंकि समर्पित कार्य के बाद सम्मान अपने आप मिलता है।
बधाई देने वालों में नवोदय विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ के जिला अध्यक्ष कलिंद्र उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी, सचिव सागर वर्मा, आफताब आलम, दिनेश साहू, जावेद अख्तर, रश्मि बिन्ना कुजूर, गुहा उरांव, ऩेसार अहमद, इमरान खान और विजय महतो सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
